home page

सरगुजा कप शतरंज प्रतियोगिता में नैनीताल के तेजस प्रथम

 | 
सरगुजा कप शतरंज प्रतियोगिता में नैनीताल के तेजस प्रथम


नैनीताल, 16 अप्रैल (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में आयोजित सरगुजा कप ऑल इंडिया ओपन फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता में नैनीताल जनपद के निवासी तेजस तिवारी ने अंडर-9 वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 10 से 13 अप्रैल तक अंबिकापुर के पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से 302 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

उल्लेखनीय है कि सुभाष नगर हल्द्वानी निवासी एवं दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 3 के छात्र तेजस तिवारी कम आयु में ही शतरंज में उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित कर रहे हैं। लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड से सम्मानित तेजस देश के विभिन्न राज्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर हल्द्वानी, नैनीताल तथा उत्तराखंड का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी