दस न्याय पंचायतों के महिला मंगल दलों को विधायक नेगी ने दी जरूरी सामग्री
नई टिहरी, 18 सितंबर (हि.स.)। प्रतापनगर विधायक विक्रम नेगी ने क्षेत्र की 10 ग्राम पंचायतों के महिला मंगल दलों को विधायक निधि से सार्वजनिक प्रयोग के लिए बर्तन, कुर्सियां और सांस्कृतिक सामग्री वितरित की। शुक्रवार को लंबगांव महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विधायक नेगी ने गढ-सिनवालगांव, पोखरी, सिलवाल गांव, खेतपाली, मांजफ, ओखला, शुक्री, बनाली, महरगांव और ज्यूंदासू गांव के महिला मंगल दलों को यह सामग्री बांटी।
कहा कि यह दल ग्राम पंचायत की सामाजिक गतिविधियों मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी मांग पर विधायक निधि से सामग्री भेंट की गई है। जिससे ग्राम पंचायतों में होने वाले सामूहिक कार्यक्रमों में उपयोग हो सके।
इसके बाद विधायक नेगी ने महाविद्यालय लंबगांव मे उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र की ओर से नवीन प्रवेशित छात्र-छात्राओं का दीक्षारंभ समारोह और पुस्तक मेले का शुभारंभ किया।
उन्होंने विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम, परामर्श, परीक्षा प्रक्रिया और अध्ययन सामग्री के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि शिक्षा ही विद्यार्थियों के भविष्य की मजबूत नींव तैयार करती है।
इस मौके पर प्राचार्य प्रो. राकेश कुमार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाल, केंद्र समन्वयक डॉ. भरत चुफाल, धनेश उनियाल, डॉ. एसके पांडे, बलबीर चौहान, महेश शर्मा, डॉ. मयंक, डॉ. तरुण, डॉ. नितिन, जिपंस लक्ष्मी पंवार, कुंवर पंवार, बिजेंद्र नौटियाल, संदीप रावत, शिव पोखरियाल, धूम सिंह रांगड़, गौतम शाह, मैताब सिंह, त्रेपन सिंह, जसवीर सिंह, जय सिंह, धनपाल कैंतुरा, विजयपाल कैंतुरा, शेर सिंह राणा, सौरभ रावत, संजय सिंह, बबली लाल, दिलीप कुमार मौजूद थे।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

