home page

एमबीपीजी छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर निर्दलीय आर्यन बेलवाल विजयी

 | 
एमबीपीजी छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर निर्दलीय आर्यन बेलवाल विजयी


हल्द्वानी, 30 सितंबर (हि.स.)। एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मेहुल को करीब 500 मतों के अंतर से हराया।

एबीवीपी के धीरज बिष्ट तीसरे स्थान पर रहे।

आर्यन बेलवाल ने मतगणना के पहले राउंड से लेकर अंतिम राउंड तक अपनी बढ़त बनाए रखी। परिणाम घोषित होने के बाद उनके समर्थकों ने उत्साह जताया।

कॉलेज में मतदान सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक हुआ। इसके बाद शाम चार बजे से मतगणना शुरू हुई, जो देर रात तक चली। देर रात चुनाव परिणाम घोषित किए गए।

छात्रसंघ चुनाव में 11 पदों के लिए कुल 74 नामांकन वैध पाए गए थे। संयुक्त सचिव छात्रा और सांस्कृतिक सचिव पद पर एक-एक नामांकन होने के कारण दोनों पदों पर प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता