home page

केंद्र सरकार और सीईसी ज्ञानेश के खिलाफ निकाला मार्च

 | 
केंद्र सरकार और सीईसी ज्ञानेश के खिलाफ निकाला मार्च


नई टिहरी, 05 अक्टूबर (हि.स.)। : इंडी गठबंधन के घटक दलों ने केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पैदल मार्च निकालकर उन पर लोकतंत्र को खत्म करने का आरोप लगाया। उन्होंने पुतला दहन कर देशभर के लोगों से भाजपा के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया। कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान अब जनांदोलन को रूप ले चुका है।

सोमवार को कांग्रेस पार्टी सहित इंडी गठबंधन के लोगों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाल, प्रतापनगर विधायक विक्रम नेगी के नेतृत्व में हनुमान चौक से कलेक्ट्रेट तक मार्च निकाला। केंद्र सरकार और सीईसी ज्ञानेश के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन पर लोकतंत्र कमजोर करने का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा ने जितने भी राज्यों के चुनाव और लोकसभा चुनाव जीते हैं, उसके पीछे सीईसी का हाथ है। यहां तक कि दो चुनाव आयुक्त और सुप्रीम कोर्ट के जज भी अब चुनाव आयोग की प्रणाली पर सवाल उठा चुके हैं।

राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर सीईसी को बर्खास्त करने की मांग की। कांग्रेसियों ने एकजुट होकर लोकतंत्र बचाने के लिए सभी से सहयोग की अपील की। बताया गया कि 8 अक्तूबर तक इस संदर्भ में एआईसीसी के निर्देशन में देशभर में कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इस मौके पर नरेंद्रनगर के पूर्व विधायक ओम गोपाल, घनसाली के पूर्व विधायक भीम लाल आर्य, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मान सिंह रौतेला, देवप्रयाग जिलाध्यक्ष उत्तम असवाल, विजय गुनसोला, देवेंद्र नौडियाल, भगवान सिंह राणा, चिंतामणि थपलियाल, पूर्व राज्यमंत्री प्रवीन भंडारी, कुलदीप पंवार, आशा रावत, राकेश राणा, शगुफ्ता परवीन, ममता उनियाल, लखवीर चौहान, नरेंद्र रमोला, नवीन सेमवाल, विजयपाल, सफर नेगी, वीरेंद्र, गब्बर रावत, बचन लाल, चंदन सिंह मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी