home page

कृषि भवन के पास दिख रखा गुलदार, दहशत में शहरवासी

 | 

पौड़ी गढ़वाल, 06 जून (हि.स.)। शहर के श्रीनगर रोड में स्थित कृषि भवन के पास गुलदार की दहशत बनी हुई है। स्थानीय सभासद व शहरवासियों ने वन विभाग से गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

गढ़वाल वन प्रभाग के डीएफओ को दिए ज्ञापन में वार्ड न.9 के सभासद युद्धवीर सिंह रावत, अनूप बड़थ्वाल, संगीता डोभाल आदि ने कहा है कि पिछले कुछ दिनों से कृषि भवन के आसपास एक मादा गुलदार व उसके दो शावक दिखाए दे रहे है। जिससे वार्डवासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

कहा कि गुलदार की दहशत से लोग शाम होते ही घरों में कैद होने को मजबूर है। उन्होंने वन विभाग से गुलदार की दहशत से निजात दिलाने के लिए गश्त बढ़ाने, पिंजरा लगाने, ट्रेप कैमरे लगाने, जागरूकता व चेतावनी के लिए जरूरी दिशा निर्देश जारी करने की मांग की है। ज्ञापन में स्नेहलता बड़थ्वाल, सक्षम, ऋतिक रावत, सुरेश नेगी, अजय पंत, कल्पना पंत आदि के नाम शामिल थे।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह