home page

अपडेट:दुर्घटना घायलों को एअर लिफ्ट कर हल्द्वानी भेजा

 | 
अपडेट:दुर्घटना घायलों को एअर लिफ्ट कर हल्द्वानी भेजा


अल्मोड़ा, 29 जून (हि.स.)। लमगड़ा में हुए सड़क हादसे में घायल हुए दो लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें एअर लिफ्ट कर हल्द्वानी भेजा गया है।

जानकारी अनुसार अल्मोड़ा से घायलों गोपाल सिंह पुत्र खीम सिंह तथा सचिन पुत्र राजेंद्र को बेहतर उपचार हेतु हायर सेंटर रेफर किया गया उन्हें एअर लिफ्ट कर हल्द्वानी भेजा गया।

हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद चंद्र जोशी