शैलेश मटियानी पुरस्कार के लिये चयनित होने पर बिसन को कूटा ने दी बधाई
नैनीताल, 03 अप्रैल (हि.स.)। कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ-कूटा ने भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के प्रधानाचार्य बिसन सिंह मेहता को शैलेश मटियानी पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
संघ ने कहा कि मेहता समर्पित शिक्षक हैं तथा विद्यार्थियों के प्रति विशेष स्नेह रखते हुए उनके सर्वांगीण विकास के लिए सतत प्रयासरत रहते हैं। कूटा की ओर से डॉ. ललित तिवारी, प्रो. नीलू, डॉ. दीपक, डॉ. युगल जोशी, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. शिवांगी, डॉ. कुबेर गिनती, डॉ. अनिल बिष्ट, डॉ. दीपिका गोस्वामी, डॉ. अशोक कुमार सहित एलुमनी सेल के डॉ. बीएस कालाकोटी, डॉ. एसएस सामंत, डॉ. जीसी जोशी, ज्योति कांडपाल, डॉ. मीना पांडे, डॉ. रितेश साह एवं जीडी लोहनी ने भी बधाई दी है।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

