home page

केतन लाल काे न्याय दिलाने काे दूसरे दिन धरने पर डटे रहे परिजन

 | 
केतन लाल काे न्याय दिलाने काे दूसरे दिन धरने पर डटे रहे परिजन


नई टिहरी, 25 अगस्त (हि.स.)। प्रतापनगर के केतन लाल के परिजन और ग्रामीणों का पांच सूत्री मांगों को लेकर डीएम कार्यालय परिसर में मंगलवार को अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। कहा कि जब पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता तब तक धरना जारी रहेगा।

देवल गांव के स्व. केतन लाल के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे भीम आर्मी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप बर्मन ने कहा कि पीड़ित केतन का परिवार लंबे समय से न्याय की गुहार लगा रहा हैं। लेकिन परिवार को न्याय नहीं मिल रहा है। शासन-प्रशासन से पीड़ित परिवार को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, परिवार का विस्थापन सुरक्षित जगह करने, एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने, हत्याकांड में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी करने, केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में त्वरित सुनवाई करने की मांग की।

बीती रात्रि भारी बारिश होने से धरना स्थल पर बारिश का पानी आने से आंदोलनकारियों के रजाई-गद्दे व अन्य सामान भीग गया था। रतजगा कर उन्होंने रात गुजारी। गांव की महिलाओं ने कहा कि निर्मम मृत्यु के बाद भी केतन को न्याय नहीं मिल पा रहा है। जबकि तक उनकी मांगों पर कार्यवाही नहीं होती वे यहां से नहीं उठेंगे। इस मौके पर भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, पंकज कुलवंशी, धनपाल लाल, राकेश सिंह, गौरव, सूरज, बुद्धिलाल, प्रेम लाल, दर्शनी देवी, बिजेंद्र देवी मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी