home page

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर पशु चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार

 | 
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर पशु चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार


-घोड़े-खच्चरों के लिए शेड और चिकित्सालयों का लोकार्पण

रुद्रप्रयाग, 23 अप्रैल (हि.स.)। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर तीर्थयात्रियों और अश्व वंशीय पशुओं की सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्य के पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने गुरुवार को गौरीकुंड, बड़ी लिनचोली और रुद्रा प्वाइंट जैसे प्रमुख पड़ावों पर नवनिर्मित पशु चिकित्सालयों, कर्मचारियों के आवासीय भवनों व घोड़े-खच्चरों के लिए बनाए गए शेड का लोकार्पण वर्चुअल माध्यम से किया।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष रावत के अनुसार, नई व्यवस्थाओं के तहत विभागीय कर्मचारियों के लिए आवासीय सुविधाएं भी विकसित की गई हैं, जिससे वे यात्रा अवधि में बेहतर ढंग से सेवाएं दे सकेंगे। इसके साथ ही लगभग एक हजार घोड़े-खच्चरों के लिए विश्राम हेतु शेड बनाए गए हैं, जो उनके स्वास्थ्य और देखभाल को सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि इस पहल से केदारनाथ यात्रा मार्ग पर पशु कल्याण के साथ-साथ तीर्थयात्रियों की सुविधा में भी उल्लेखनीय सुधार होगा।

यह परियोजना नाबार्ड-आरआईडीएफ (आरआईडीएफ) के

पोषण से वर्ष 2023 में स्वीकृत की गई थी, जिसका निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग, गुप्तकाशी द्वारा पूरा किया गया। परियोजना का उद्देश्य यात्रा मार्ग पर संचालित घोड़े-खच्चरों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षित विश्राम स्थल उपलब्ध कराना है, जिससे यात्रा संचालन अधिक सुव्यवस्थित हो सके।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय