home page

हल्द्वानी में इंटरसिटी बस डंपर से बचने के चक्कर में डिवाइडर से टकराई बाल-बाल बचे यात्री

 | 
हल्द्वानी में इंटरसिटी बस डंपर से बचने के चक्कर में डिवाइडर से टकराई बाल-बाल बचे यात्री


हल्द्वानी , 10 अप्रैल (हि.स.)। हल्द्वानी से लालकुआं की ओर आ रही इंटरसिटी बस मोटाहल्दू चौराहे पर गौला नदी से आ रहे डंपर को बचाने के चक्कर में डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें डिवाइडर के ऊपर खड़ा विद्युत पोल भरभरा कर गिर गया, परंतु सौभाग्य से यात्रियों से खचाखच भरी बस में सवार यात्रियों को कोई नुकसान नहीं हुआ, परंतु बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

इस मौके पर मोटाहल्दू चौराहे पर काफी देर तक जाम लगा रहा, बाद में हल्दूचौड़ पुलिस चौकी से पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया, तथा हाईवे के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर विद्युत पोल को वहां से हटाया व नुकसान का आकलन किया। इस मौके पर बस में सवार यात्री उतरकर दूसरे वाहनों में सवार होकर अपने गंतव्य को रवाना हो गए। यह घटना प्रातः लगभग 11 बजे की है, और 11:30 बजे यातायात पूरी तरह सामान्य हो सका।

हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता