home page

कीर्तिनगर, देवप्रयाग क्षेत्र के खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 12 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे

 | 

नई टिहरी, 30 अगस्त (हि.स.)। त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने रविवार को खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी व निरीक्षण का अभियान रखा।

टीम ने मलेथा, कीर्तिनगर, देवप्रयाग एवं चौरास में खाद्य प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण कर 12 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु लिए लैब भेजे गये। जिला प्रशासन के निर्देशन में चलाये गये अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने पूर्ति विभाग एवं जिला प्रशासन के साथ संयुक्त रूप से मलेथा एवं कीर्तिनगर स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया।

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी बलवंत चौहान ने देवप्रयाग एवं चौरास क्षेत्र में होटल, रेस्टोरेंट एवं परचूनी दुकानों का निरीक्षण किया गया। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा प्रमोद रावत नें बताया कि जांच के दौरान कुल 12 खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए गए। इनमें बेकरी का 1, तेल के 2, मिठाई के 2, अनाज उत्पाद के 2, दूध का 1, पनीर का 1 तथा नमकीन के 3 नमूने शामिल हैं।

सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। अभियान के दौरान राजस्व निरीक्षक राय सिंह, जगदीश गैरोला, पूर्ति विभाग के ललित मोहन कठैत उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी