रुड़की नगर निगम की पूरी जानकारी एक क्लिक पर देगा श्वास
| Jul 10, 2025, 20:20 IST
हरिद्वार, 10 जुलाई (हि.स.)। नगर निगम रुड़की की सभी जानकारी अब एक क्लिक पर उपलब्ध होगी। श्वास पोर्टल पर रुड़की नगर निगम की वेबसाइट बनाई जाएगी। इसमें निगम की छोटी से लेकर बड़ी सभी जानकारी मिल सकेगी। शासन की ओर से इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। निगम अब अनुभाग वार जानकारी जुटा रहा है ताकि उसे वेबसाइट पर डाला जा सके। नगर निगम देहरादून की तर्ज पर नगर निगम रुड़की भी वेबसाइट तैयार करा रहा है। अभी तक केवल देहरादून ने ही श्वास पोर्टल पर वेबसाइट बनाई है। श्वास पोर्टल पर सभी जानकारियां सुरक्षित है। अब श्वास पोर्टल पर सरकारी विभाग वेबसाइट बनवा रहे हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

