पहाड़ों के लिए हेली सेवा बनी संजीवनी नौगांव एओ रेफर
उत्तरकाशी, 24 अप्रैल (हि.स.)। यमुना घाटी के अस्पताल विषेशज्ञ डॉक्टर ने होने के कारण यहां के अस्पताल रेफर सेंटर बनकर रह गए हैं। रेफर शब्द ही मरीजों के खुद दम तोड देता है।
ताजा मामला शुक्रवार का है नौगांव नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी कुमारी शिवानी रावत की अचानक तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, उन्हें पैरालाइज अटैक आने के कारण स्थिति तेजी से बिगड़ गई। परिजनों व प्रशासन की तत्परता से उन्हें तुरंत नगर पंचायत की गाड़ी से देहरादून के लिए रवाना किया गया, लेकिन रास्ते में चामी के पास उनकी हालत और ज्यादा गंभीर हो गई। स्थिति की नाजुकता को देखते हुए तत्काल हेली सेवा की मदद ली गई। आपातकालीन व्यवस्था के तहत चामी से हेलीकॉप्टर के माध्यम से उन्हें देहरादून स्थित दून अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
जिससे समय रहते मरीज को उच्च चिकित्सा सुविधा मिल पाई। कुमारी शिवानी रावत, गोविंद सिंह की पुत्री एवं ग्राम किसाला, तहसील बड़कोट की निवासी हैं। क्षेत्रीय लोगों ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है और इस कठिन समय में प्रशासन व जनप्रतिनिधियों की तत्परता की सराहना की है। राहत की बात: रही कि जिला प्रशासन ने समय रहते हेली सेवा ने एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया।
हिन्दुस्थान समाचार / चिरंजीव सेमवाल

