home page

गर्भवती महिलाओं की निगरानी के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयार कर रहा वार रूम

 | 
गर्भवती महिलाओं की निगरानी के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयार कर रहा वार रूम


नई टिहरी, 18 अगस्त (हि.स.)। न्यूनतम प्रगति वाले क्षेत्रों में टीबी स्क्रीनिंग का स्वास्थ्य विभाग की ओर से दायरा बढ़ाया जाएगा। डीएम नितिका खंडेलवाल ने मंगलवार को जिला सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित स्वास्थ्य और मातृत्व स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्क्रीनिंग से छूटे लोगों को भी जांच के दायरे लाएं। बताया गया कि गर्भवती महिलाओं की समय-समय पर निगरानी करने के लिए स्वास्थ्य विभाग वार रूम तैयार किया जा रहा है।

डीएम ने ब्लॉकवार स्वास्थ्य शिविरों और उनमें हो रही जांच की जानकारी ली। बैठक में सीएमओ डॉ. राम प्रकाश बताया गया कि 5 से 16 अगस्त तक जिले में 34 स्वास्थ्य शिविर लगाए गए। जिनमें 3085 एक्सरे जांच की गई। डीएम ने कहा कि शिविर वाले क्षेत्रों में जांच का काम प्रभावित नहीं होना चाहिए। जरूरत के अनुसार शिविरों की संख्या बढ़ाई जाए। उच्च जोखिम वाली गर्भवतियों की समय से पहचान कर उनकी विशेष निगरानी करें। सीएम ने बताया कि वार रूम तैयार किया जा रहा है, जहां से गर्भवती महिलाओं और उन्हें उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित निगरानी की जाएगी। बैठक में सीडीओ वरुणा अग्रवाल, एसीएमओ डॉ. निधि रावत, डॉ. अमलेश, सीएमएस डॉ. बृजेश डोभाल मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी