home page

महात्मा सत्यबोधानंद के सानिध्य में 11 जुलाई को होगा सत्संग

 | 
महात्मा सत्यबोधानंद के सानिध्य में 11 जुलाई को होगा सत्संग


हल्द्वानी, 11 जुलाई (हि.स.)। मानव धर्म आश्रम, हल्द्वानी में 11 जुलाई को गुरु पूजन महोत्सव व भव्य सत्संग समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित होगा, इसमें महात्मा सत्यबोधानंद व अन्य संत-महात्माओं के श्रीमुख से आध्यात्मिक सत्संग सुनने का अवसर प्राप्त होगा।

बताया जाता है कि लंबे अंतराल के बाद महात्मा सत्यबोधानंद जी का हल्द्वानी आगमन हो रहा है। ऐसे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। कार्यक्रम में गुरु पूजन, संत-महात्माओं के आशीर्वचन, आरती और इसके बाद महाप्रसाद और विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।

बताया जाता है कि इस कार्यक्रम में हल्द्वानी, काठगोदाम, गोरापड़ाव, बरेली रोड, हल्दूचौड़, मोटाहल्दू, लालकुआं, बिंदुखत्ता, किच्छा, पंतनगर, रुद्रपुर, गूलरभोज, नैनीताल, भीमताल, भवाली, लोहाली, बेतालघाट सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है।

हिन्दुस्थान समाचार / डी तिवारी