home page

गोदियाल ने विधायक विक्रम सिंह नेगी को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

 | 
गोदियाल ने विधायक विक्रम सिंह नेगी को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी


देहरादून, 29 मई (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पौड़ी में आयोजित होने वाले पूर्व सैनिक-अर्द्ध सैनिक संवाद कार्यक्रम के लिए विधायक प्रतापनगर विक्रम सिंह नेगी को कार्यक्रम संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी है।

कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डाॅ प्रतिमा सिंह ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष गणेश ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गोधी के आगमन पर 4 जून को प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पौडी में आयोजित पूर्व सैनिक-अर्द्ध सैनिक संवाद कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विधायक प्रतापनगर विक्रम सिंह नेगी को कार्यक्रम संयोजक का दायित्व सौंपा गया है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी दने विक्रम सिंह नेगी से अपेक्षा की है कि वे पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता व पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए पूर्व सैनिक-अर्द्ध सैनिक संवाद कार्यक्रम का सफलता पूर्वक आयोजन करवाना सुनिश्चित करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल