home page

गिर्दा-वीरेनदा स्मृति समारोह 30 अगस्त को, कवियों की जुटेगी महफिल

 | 
गिर्दा-वीरेनदा स्मृति समारोह 30 अगस्त को, कवियों की जुटेगी महफिल


नैनीताल, 24 अगस्त (हि.स.)। प्रदेश के दो जनकवि स्वर्गीय गिरीश तिवारी ‘गिर्दा’ और वीरेन डंगवाल ’वीरेनदा’ की स्मृति में आयोजित गिर्दा-वीरेनदा स्मृति समारोह-2026 आगामी 30 अगस्त को नैनीताल के सीआरएसटी इंटर कॉलेज में आयोजित किया जाएगा। आयोजक जहूर आलम ने बताया कि युगमंच, नैनीताल समाचार व जन संस्कृति मंच के तत्वावधान में आयोजित समारोह में देश और हिमालय के सरोकारों से जुड़े कवियों का कविता पाठ, गिर्दा और वीरेनदा पर परिचयात्मक वार्ता तथा कविता गायन किया जाएगा। यह आयोजन दोनों साहित्यिक विभूतियों के योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

समारोह दोपहर दो बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम में संगीत यात्रा संगीत अकादमी के छात्रों व भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के छात्रों द्वारा कविता गायन प्रस्तुत किया जाएगा। गिर्दा और वीरेनदा पर परिचयात्मक वार्ता प्रदीप पांडे करेंगे, जबकि कविता वाचन डीके शर्मा द्वारा किया जाएगा। समारोह में आमंत्रित कवियों में सिद्धेश्वर सिंह, स्वाति मेलकानी, हर्ष काफर, मोहन रावत, अनिल कार्की, महेश बवाड़ी, राजेंद्र कैड़ा, हेमंत बिष्ट, आलोक साह, भास्कर भौर्याल, दिनेश तिवाड़ी, संदीप तिवारी और दिनेश उपाध्याय शामिल हैं। कार्यक्रम का संचालन त्रिभुवन फर्त्याल करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी