home page

नशा मुक्त भारत काे लेकर जीआईसी पुजार गांव और मराेड़ा में गाेष्ठी

 | 
नशा मुक्त भारत काे लेकर जीआईसी पुजार गांव और मराेड़ा में गाेष्ठी


नई टिहरी, 10 अगस्त (हि.स.)। जौनपुर ब्लॉक के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज पुजार गांव सकलाना और जीआईसी मराेड़ा में शांति कुंज हरिद्वार की पहल पर नशा मुक्त उत्तराखंड को लेकर गोष्ठी आयाेजित की गई। सोमवार को प्रधानाचार्य अनिल बिष्ट और गायत्री शक्ति पीठ से जुड़े व राज्यांदोलनकारी देवी सिंह पवार ने गोष्ठी का शुभारंभ किया।

उन्होंने देव भूमि की महत्ता, यहां के देवी-देवताओं सहित चार धाम को लेकर जानकारी दी। कहा कि देवभूमि में होने वाले किसी भी मांगलिक और सार्वजनिक कार्यक्रम में शराब न परोसी जाए। बच्चे अपने परिजनों को जागृत करें। बीपी बधानी ने शांतिकुंज के आचार्य श्रीराम शर्मा, भगवती शर्मा के विचारों को साझा किया। कहा कि परिवार में संस्कार होने जरूरी है। यदि संस्कार होंगे तो स्वयं ही नशा दूर हो जाएगा। गायत्री परिवार सालभर संस्कार कार्यक्रम चलाता है।

इस मौके पर किरण कुमार, सुधीर नेगी, ओम प्रकाश प्रजापति, मान सिंह लिंगवाल, रजनी बहुगुणा, पल्लवी शर्मा, राकेश नेगी, रेखा उप्रेती, कमलेश सकलानी, अमरेंद्र निरंजन, अतुल रमोला, वीरेंद्र रावत, सुरेश सकलानी, हिमानी रमोला, लाजवंती चौहान, अनीता, सुमन, बबीता, हेमंत कुकरेती मौजूद रहे। वहीं, राजकीय इंटर कॉलेज मरोडा सकलाना में भी प्रधानाचार्य बाबू राम शर्मा की अध्यक्षता में नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर कार्यक्रम कराया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी