गौरव बने युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष
पौड़ी गढ़वाल, 07 अप्रैल (हि.स.)। युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में एक बार फिर अपना दमखम दिखा गौरव सागर जिलाध्यक्ष निर्वाचित हो चुके हैं । पौड़ी जिले में कुल 3 दावेदार थे जिसमें सर्वाधिक मत पाकर गौरव सागर विजेता बने। जबकि मुकुल कुमार व दिनेश कोहली उपविजेता रह कर जिला उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए ।
गौरव सागर वर्ष 2018 मे एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष निर्वाचित हो चुके हैं। गौरव सागर ने पौड़ी परिसर में 2013 में एनएसयूआई के सक्रिय सदस्य के रूप में अपने राजनैतिक सफर की शुरूआत की। साल 2016 में उनको एनएसयूआई का नगर अध्यक्ष बनाया गया।
गौरव बने युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्षसाल 2018 में उन्होंने एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली। इसके साथ ही वे युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव की भी जिम्मेदारी संभाल चुके है। गौरव सागर वर्तमान समय में वार्ड न.11 से नगरपालिका में सभासद भी है। उनके जिलाध्यक्ष बनने पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है।
हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

