home page

ग्रामीण क्षेत्रों में भी होने लगी गैस सिलेंडर की किल्लत, उपभोक्ताओं में रोष

 | 
ग्रामीण क्षेत्रों में भी होने लगी गैस सिलेंडर की किल्लत, उपभोक्ताओं में रोष


नैनीताल, 24 मार्च (हि.स.)। नैनीताल जनपद के भीमताल गैस एजेंसी के अधीन आने वाली ग्राम पंचायतों में घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत बढ़ने लगी है, जिससे उपभोक्ताओं में असंतोष व्याप्त है। ग्राम पंचायत जंगलियागांव की ग्राम प्रधान राधा कुल्याल ने बताया कि 25 फरवरी के बाद क्षेत्र में गैस वाहन नियमित रूप से नहीं आ रहा है। बीते सप्ताह एक बार वाहन पहुंचा, लेकिन केवल आधे उपभोक्ताओं को ही सिलेंडर मिल पाए।

उन्होंने बताया कि कई उपभोक्ताओं ने गैस बुकिंग कर रखी है, इसके बावजूद वाहन न आने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बूढ़ाधूरा एवं मलुवाताल क्षेत्र में सिलेंडर वितरण प्रभावित होने से स्थिति और गंभीर हो गई है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मदन मोहन कुल्याल, किशन कुल्याल व महेंद्र पड़ियार सहित अन्य उपभोक्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि बूढ़ाधूरा क्षेत्र में शीघ्र गैस वाहन भेजकर नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, जिससे लोगों को राहत मिल सके।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी