home page

गढ़वाल सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन के बड़थ्वाल अध्यक्ष व जसपाल बने महासचिव

 | 

पौड़ी गढ़वाल, 22 मई (हि.स.)। गढ़वाल सेवानिवृत कर्मचारी संगठन की बैठक में विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में संगठन की नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। बैठक में सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को संगठन हित मे कार्य किये जाने की अपील की गई।

गढ़वाल सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन के कार्यालय में आयोजित बैठक में विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। इस दौरान संघ की नई कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन करते हुए सुरेंद्र चंद्र बड़थ्वाल को अध्यक्ष व जसपाल सिंह रावत को महासचिव चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर केदार सिंह गुंसाई, कोषाध्यक्ष पद पर श्रीधर पंवार, संगठन मंत्री पद पर दिनेश सिंह रावत और उपमंत्री पद पर धनीराम को निर्विरोध चुना गया। कार्यकारिणी में केशर सिंह असवाल, विनोद प्रसाद जोशी, रेवत शाह, बालम सिंह पंवार, जगमोहन सिंह नेगी को सदस्य चुना गया। वहीं, सरदार सिंह रावत को संरक्षक, राजेंद्र सिंह नेगी को संयोजक, बिक्रम सिंह राणा को सलाहकार, सूर्य प्रकाश भटट को प्रवक्ता, पुष्कर सिंह रावत को लेखा परीक्षक और जितेंद्र प्रसाद थपलियाल को प्रचार मंत्री चुना गया। इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ सदस्यों चंडी प्रसाद नैथानी, जवाहर सिंह नेगी, गोपाल सिंह नेगी, सोबन सिंह पंवार को उनके द्वारा संगठन हित में किए गए कार्यो को लेकर सम्मानित किया गया। राजकीय शिक्षक संघ के मंडलीय अध्यक्ष एवं नामित पर्वेक्षक जयदीप रावत, निर्वाचन अधिकारी सीताराम पोखरियाल, सहायक निर्वाचन अधिकारी मनोज काला की देखरेख में हुए चुनाव में मुख्य अतिथि सरदार सिंह रावत, बिक्रम सिंह राणा, बिमल नेगी, बिमल बहगुणा, हरीश चन्द्र आर्य, विनोद कुमार जोशी, राजेंद्र सिंह रावत, मंगल सिंह रौथाण, विनोद जोशी, सोहन सिंह असवाल, सोबन सिंह पंवार, रेवत शाह, धनीराम, सूर्य प्रकाश भट्ट, गोपाल सिंह नेगी, बालम सिंह, जितेंद्र प्रसाद थपलियाल, मोहन सिंह रावत, दलवीर सिंह बिष्ट, जगमोहन सिंह, विमल सिंह नेगी, कल्याण सिंह आदि शामिल रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह