home page

पैठाणी में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर 2 को

 | 

पौड़ी गढ़वाल, 29 अप्रैल (हि.स.)। स्व.राधा देवी वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा स्व.सुमित्रा देवी की याद में 2 मई को राठ महाविद्यालय पैठाणी में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। ट्रस्ट की ओर से यह 12वां निशुल्क शिविर होगा। शिविर में विशेषज्ञों द्वारा आधुनिक मशीनों से मरीजों की निशु्ल्क जांच कर दवाईयां वितरित की जाएगी।

ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय रावत ने बताया कि 2 मई को ट्रस्ट द्वारा राठ महाविद्यालय पैठाणी में 12वां निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। बताया कि शिविर में निशुल्क जनरल फिजिशियन, आंखों की जांच, लिवर की जांच की जाएगी। इसके साथ ही शिविर में बाल रोग, स्त्री रोग, हडडी रोग विशेषज्ञ चिकित्सक जांच करेंगे। उन्होंने बताया कि शिविर में आधुनिक मशीनों से सभी टेस्ट भी किए जाएंगे। इसके साथ ही निशुल्क ब्लड शुगर व फेफडों की जांच भी की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह