home page

उत्तराखंड के चार नेताओं काे राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह मिलने पर जताई खुशी

 | 
उत्तराखंड के चार नेताओं काे राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह मिलने पर जताई खुशी


नई टिहरी, 19 अगस्त (हि.स.)। भाजपा चंबा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उत्तराखंड के चार वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी मिलने पर खुशी जताई। वहीं प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाए जाने पर पूर्व विधायक धन सिंह नेगी खा भी सम्मान किया गया।

बुधवार को धनोल्टी में आयोजित कार्यक्रम का पूर्व विधायक नेगी और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश में पीएम मोदी और सीएम धामी के नेतृत्व में भाजपा का परचम लहरा रहा है। नेगी ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में टिहरी विधानसभा में कई अहम कार्य कराए। कहा कि जिस तरह से प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है, उससे तीसरी बार भाजपा राज्य में सरकार बनाएगी। प्रदेश कार्य समिति का सदस्य बनाए जाने पर नेगी ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सीएम पुष्कर सिंह धामी और शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया।

टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण के सवाल पर पूर्व विधायक नेगी ने कहा कि जन भावना के अनुसार टिहरी बांध प्रभावितों को सरकार की ओर से मेडिकल कॉलेज का तोहफा दिया जाना चाहिए। इस मौके पर कार्यक्रम अध्यक्ष मोर सिंह धनोला, पालिकाध्यक्ष चंबा शोभनी धनोला, घनसाली आनंद बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य दर्शनी रावत, शकुंतला पंवार, डॉ. प्रमोद उनियाल, नरेश नेगी, बेबी असवाल माैजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी