home page

नौगांव के सौली क्षेत्र में भू- धंसाव के चलते पांच परिवारों पर मंडराया खतरा

 | 
नौगांव के सौली क्षेत्र में भू- धंसाव के चलते पांच परिवारों पर मंडराया खतरा


उत्तरकाशी, 08 अगस्त (हि.स.)। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे नौगांव नगर पंचायत पिछले एक साल से आपदा दंस झेल रहा है। यहां नगर क्षेत्र के सौली वार्ड में वन विभाग के वैरियर के पास भू धंसाव की स्थिति पैदा हो गई। जिससे पांच अवासीय भवन खतरे की जद में आ गए हैं। इन पांच भवनो में तीन आवासीय मकानों में दरारें पड़ चुकी है।

प्रशासन ने सुरक्षा के दृष्टिगत भवनों को खाली कराने के नोटिस जारी किए हैं।

नग पंचायत क्षेत्र सौली के सभाषद सुनील कोहली ने बताया कि सौली क्षेत्र में शुक्रवार रात को वन विभाग वैरियर के समीप हो रहे भू धंसाव के कारण स्थानीय निवासी पीताम्बर दत्त बड़ोनी, रामलाल तथा श्याम लाल के घरों में दरारें आ गई है। इसके साथ ही उपेंद्र व विद्या लाल का मकान भी खतरे की जद में है।

प्रशासन को इसकी सूचना दी गई है। दूसरी ओर सूचना के बाद शनिवार को तहसीलदार बड़कोट रेनू सैनी मौके पर पहुंची और सौली वार्ड में हो रहे भू धंसाव की स्थिति का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होने तत्काल लोगों को आवासीय मकानों को खाली करने के निर्देश दिए। वहीं राजस्व निरीक्षक व लोनिवि के अधिकारियों को विस्तृत रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। कहा कि कहा कि भू धसांव के लिए जल्द ही भू वैज्ञानिकों से निरीक्षण कराया जायेगा। इसके बाद भू सर्वेक्षण रिपोर्ट के बाद ही अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेन्द्र नौटियाल