home page

वनाग्नि से चकराता के वन क्षेत्र में लाखों की वन संपदा स्वाहा

 | 
वनाग्नि से चकराता के वन क्षेत्र में लाखों की वन संपदा स्वाहा


देहरादून, 28 मई (हि.स.)। चकराता वन प्रभाग की देवघर रेंज क्षेत्रान्तर्गत तीन स्थानों पर आग लगने से लाखाें रुपये की वनसंपदा

स्वाहा हाे गई। इनमें से दो स्थानों पर वन विभाग की टीम ने समय रहते आग पर शीघ्र नियंत्रण कर लिया है।

जानकारी के अनुसार चकराता वन प्रभाग की देवघर रेंज क्षेत्रान्तर्गत पहले सिविल क्षेत्र (जरसू पाणी ) में आग लग गई और बाद में आग आरक्षित वन क्षेत्र (संग्रेड 2, मझोग 5, मझोग 6ए) तक फैल गईं। मझोग में तेज़ हवाओं के कारण आग पर पूर्ण नियंत्रण पाने में अपेक्षाकृत अधिक समय लगा, किन्तु विभागीय टीमों ने लगातार प्रयास जारी रखे गए। वनाग्नि के कारण संग्रेड 1 से लगा हुआ जरासु पानी सिविल क्षेत्र में 2 हेक्टेयर सिविल क्षेत्र प्रभावित हुआ, संग्रेड 2 में 173.4 वन क्षेत्र को बचाया गया जिसमें 1 हेक्टर क्षेत्र प्रभावित हुआ, मझोग 5 में 107.3 हैक्टर वन क्षेत्र को बचाया गया जिसमें 2.5 हैक्टर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ। साथ ही मझोग 6ए में 147.3 वन क्षेत्र को बचाया गया, जिसमें 2 हेक्टर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है।

जानकारी के अनुसार देवघर रेंज एवं मोल्टआ रेंज में आग पर काबू पाने के लिए लगभग 50 फील्ड कर्मी मौके पर उपस्थित रहे। वन विभाग ने अन्य विभागों के साथ समन्वय कर बाग पर काबू पाया। वनाग्नि घटना मझोग 5 व संग्रेड 2 में अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया गया तथा व्यक्ति की पहचान पुलिस के माध्यम से की जा रही है पहचान होने के पश्चात व्यक्ति के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल