home page

हर घर तिरंगा यात्रा निकाल कर देशभक्ति का माहाैल बना

 | 
हर घर तिरंगा यात्रा निकाल कर देशभक्ति का माहाैल बना


नई टिहरी, 12 अगस्त (हि.स.)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में टिहरी डैम परियाेजना की सुरक्षा में लगे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल(सीआईएसएफ) , एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के एसआरटी परिसर बादशाहीथौल, जाखखणीधार ब्लाॅक के जीआईसी बड़कोट, उच्च प्राथमिक विद्यालय हटवाल गांव के छात्र-छात्राओं व स्थानीय ग्रामीणों ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत बाइक और पैदल रैली निकाली।

उन्होंने देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता व राष्ट्रप्रेम की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यात्रा निकाली। बुधवार को सीआईएसएफ के कमांडेंट गौरव तोमर, सहायक कमांडेंट राजेश कुमार ने भागीरथीपुरम में रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं, जाखणीधार ब्लॉक ने भी प्रमुख राजेश नौटियाल के नेतृत्व में राजकीय बड़कोट के छात्र-छात्राओं के सहयोग से छोलगांव तक तिरंगा यात्रा निकाली।

इस मौके पर बीडीओ रोशन लाल, एबीडीओ दिग्विजय सिंह, प्रधानाचार्य जयप्रकाश डबराल, प्रदीप भट्ट, बीर सिंह पंवार मौजूद थे। इधर, एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में निदेशक प्रो. एए बौड़ाई के नेतृत्व में छात्रों और शिक्षकों ने परिसर से बादशाहीथौल चौक तक तिरंगा रैली निकालकर देशभक्ति के नारे लगाए। इस मौके पर प्रो. डीएस कैंतुरा, प्रो. पीडी सेमल्टी, प्रो. जीडीएस नेगी, प्रो.एनके अग्रवाल, डा. हंसराज बिष्ट, डॉ. दिनेश नेगी, डॉ. रविंद्र धरावत मौजूद थे। वहीं, जौनपुर के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय हटवाल गांव से मुख्य बाजार तक छात्रों, व्यापारियों और ग्रामीणों ने हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा अभियान के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका गुड्डी रौतेला, अनीता उनियाल, अनिल हटवाल, हेमा रावत, यीशु वाला उनियाल मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी