home page

शिक्षाविद् भैया जी की 16वीं पुण्यतिथि पर शिक्षक आलोक को प्रताप भैया सम्मान

 | 
शिक्षाविद् भैया जी की 16वीं पुण्यतिथि पर शिक्षक आलोक को प्रताप भैया सम्मान


नैनीताल, 23 अगस्त (हि.स.)। शिक्षाविद् एवं एवं समाजसेवी उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहे स्वर्गीय प्रताप भैया को रविवार को आचार्य नरेंद्र देव शिक्षा निधि और राष्ट्रीय शहीद सैनिक स्मारक विद्यापीठ के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के संस्थापक प्रताप भैया को 16वीं पुण्यतिथि पर याद किया गया और श्रद्धांजलि दी गयी।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक आलोक कुमार को शिक्षा, अनुशासन और विद्यालय के प्रति दीर्घकालीन समर्पण के लिए प्रताप भैया सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जबकि विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. सुरेंद्र सिंह बर्गली ने प्रताप भैया के शिक्षा और सामाजिक मूल्यों पर आधारित योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने दूरस्थ क्षेत्रों तक शिक्षा पहुंचाने का कार्य किया और विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति से जोड़ने का प्रयास किया।

आलोक कुमार ने सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए इसे अपने लिए प्रेरणा बताया। विद्यालय स्तर पर काजल, राशि नयाल, नीलम बिष्ट, अंजली फर्स्वाण और दीपिका आर्या सहित कई विद्यार्थियों को छात्रवृत्तियां प्रदान की गईं। भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय और राष्ट्रीय शहीद सैनिक स्मारक विद्यापीठ के बीच निबंध, भाषण, चित्रकला और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं भी हुईं, जिनमें कनिष्का खोलिया, तनिष्का, प्राची मेहरा, भारती नैनवाल, सचित कुमार, अंजली फर्त्याल, लक्ष्मी, सानिया, नवनीत, यशोदा, वंश आदि विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में निदेशक डॉ. नीता बोरा शर्मा, प्रबंधक ज्योति प्रकाश, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल, हाइकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अध्यक्ष डीएस मेहता, पूर्व छात्र संगठन के अध्यक्ष डॉ. बिष्ट, तारा बोरा व दायित्वधारी शांति मेहरा व प्रधानाचार्य विशन सिंह मेहता आदि ने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन महेश रजवार और विमलेश गोस्वामी ने संयुक्त रूप से किया। आयोजन में रेखा पंत, बसंती रौतेला, प्रेमा साह, प्रीति शर्मा, जितेंद्र, शहनवाज, ऋषि भट्ट, रोहित वर्मा व डॉ. नीलम जोशी आदि ने सहयोग किया।

आयोजन में प्रो. अरुण शर्मा, चारु चंद्र पंत, लता डफौटी, सपना बिष्ट, तारा राणा, मीनू बुधलाकोटी, प्रो. किरन बर्गली, सुशील कुमार शर्मा, टीकम बोहरा, संजय सुयाल, दीपक कुमार भोली सहित बड़ी संख्या में लोग, शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी