home page

राजयोग के बारे में दी जानकारी

 | 

पौड़ी गढ़वाल, 29 अप्रैल (हि.स.)। ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा डोभ श्रीकोट नर्सिंग कॉलेज व ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक में मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान शिविर में मौजूद शिक्षकों, विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

बुधवार को आयोजित शिविर में बीके सौरभ ने राजयोग के माध्यम से अपना मानसिक संतुलन ठीक रखने के उपाय बताए। उन्होंने बताया कि आज 95 फीसदी बीमारियां मन के रोग से जुड़ी हुई हो रही है। भागदौड़ व तनावभरे वातावरण में सुरक्षित रहने के लिए राजयोग एक कारगार उपाय है। उन्होंने राजयोग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। बीके अंकित ने सभी को राजयोग ध्यान का अभ्यास कराया। इस मौके पर बीके पूरण, मीना, मीनू, मुकेश, शालिनी, हिमानी, प्रियंका, राकेश शर्मा, उर्वशी, सुलेखा, उर्वशी आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह