home page

डॉ. विजय बने वाणिज्य संकाय के संकायाध्यक्ष व विभागाध्यक्ष

 | 
डॉ. विजय बने वाणिज्य संकाय के संकायाध्यक्ष व विभागाध्यक्ष


नैनीताल, 08 अक्टूबर (हि.स.)। कुमाऊं विश्वविद्यालय में डॉ. विजय कुमार को वाणिज्य संकाय का संकायाध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ. कुमार के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 50 से अधिक शोध पत्र तथा एक पुस्तक प्रकाशित हो चुकी है। उनके निर्देशन में छह शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि मिल चुकी है, जबकि छह अन्य शोधार्थी वर्तमान में पंजीकृत होकर शोध कार्य कर रहे हैं।

डॉ. विजय कुमार राष्ट्रीय सेवा योजना के विश्वविद्यालय समन्वयक, देवभूमि उद्यमिता योजना के नोडल अधिकारी, फ्लाइंग कन्वीनर और जैम नोडल अधिकारी सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दे चुके हैं।

नयी जिम्मेदारी मिलने पर डॉ. विजय कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और परिवार के सहयोग के साथ अपने मार्गदर्शक-उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष, वाणिज्य संकाय के पूर्व डीन तथा आम्रपाली विश्वविद्यालय हल्द्वानी के पूर्व कुलपति प्रो. एनएस बिष्ट को दिया।

कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) के अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी, प्रो. नीलू लोधियाल, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. युगल, डॉ. संतोष, डॉ. शिवांगी, डॉ. कुबेर गिनती, डॉ. अनिल बिष्ट, डॉ. दीपिका गोस्वामी, डॉ. अशोक कुमार सहित एलुमनी सेल के डॉ. बीएस कालाकोटी, डॉ. एसएस सामंत, डॉ. जीसी जोशी, ज्योति कांडपाल, डॉ. मीना पांडे और डॉ. भुवन आर्य ने डॉ. विजय कुमार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी