छात्र छात्राओं के लिए रेमेडियल क्लास की व्यवस्था पर दिया जोर
पौड़ी गढ़वाल, 08 मई (हि.स.)।vराजकीय व्यावसायिक बनास पैठाणी में अभिभावक शिक्षक संघ की बैठक आयोजित की गई, जिसमे छात्रों और संस्था के समग्र विकास के लिए अभिभावकों और शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. कुमार गौरव जैन ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए पीटीए की महत्ता और शिक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला व महाविद्यालय की उपलब्धियों, अधोसंरचना और शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने के लिए भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत जानकारी दी।
बैठक में पीटीए समिति के सदस्यों ने यह सुझाव दिए कि कक्षा में छात्र छात्राओं की निरंतर उपस्थिति, अभिभावकों का लगातार सहयोग था कमजोर छात्र छात्राओं हेतु रेमेडियल क्लास की व्यवस्था होनी चाहिए। इस मौके पर पीटीए अध्यक्ष अमर सिंह नेगी, उपाध्यक्ष सुनील डौंडियाल व कोषाध्यक्ष गणेश चंद्र, सचिव डॉ. कुमार गौरव जैन, सह सचिव डॉ. कल्पना रावत, विद्यार्थी सदस्य तनिषा गोदियाल, अंजली भट्ट मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

