खुशियों, रोमांच और सीख का उत्सव रहा डीपीएस हल्द्वानी में समर कैंप
हल्द्वानी , 29 मई (हि.स.)। दिल्ली पब्लिक स्कूल हल्द्वानी में आयोजित 10 दिवसीय ग्रीष्मकालीन कैंप ‘उत्साह 2026’ का शानदार समापन हो गया।
यह कैंप प्री-नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया। जिसमें खेल, कला, रचनात्मकता और साहसिक गतिविधियों से भरपूर अनुभव प्रदान किया गया।
कैंप की शुरुआत ज़ुम्बा, डांस, फिटनेस फिएस्टा, स्विमिंग और वीआर जैसी मज़ेदार गतिविधियों से हुई, जिसने बच्चों में ऊर्जा और उत्साह भर दिया।
इसके अलावा स्केटिंग, तैराकी, पेपर क्राफ्ट और ओरिगामी जैसी गतिविधियाँ रहीं, जो उनकी रचनात्मक सोच को विकसित करने में सहायक रहीं।
तीन दिन का साहसिक कैंप बना आकर्षण का केंद्र —
दिन 8, 9 और 10 में बच्चों ने रोमांच से भरपूर साहसिक गतिविधियाँ कीं, जैसे,
कमांडो क्रॉल और कमांडो नेट, एटीवी राइड, ऊँट की सवारी, ज़िपलाइन, बॉडी ज़ॉर्बिंग, बर्मा ब्रिज, मंकी क्रॉल, वॉटर रोलर, पैडल बोट और वॉल क्लाइंबिंग,
जिन्होंने उनके आत्मविश्वास और टीम भावना को निखारा।
समापन दिवस पर ‘कल्मिनेशन सेरेमनी’ आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागी छात्रों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता

