home page

खुले में कूड़ा फेंकने वालों की खिलाफ करें चालान की कार्रवाई: डीएम

 | 
खुले में कूड़ा फेंकने वालों की खिलाफ करें चालान की कार्रवाई: डीएम


नई टिहरी, 22 सितंबर (हि.स.)। टिहरी जिले के 11 नगर निकायों से हर दिन करीब 58 मीट्रिक टन कूड़ा एकत्रित हो रहा है। कूडे़ के बेहतर प्रबंधन और निस्तारण को लेकर डीएम नितिका खंडेलवाल ने नगर निकाय के अधिकारियों की बैठक ली।

मंगलवार को वीसी सभागार में आयोजित बैठक में डीएम नितिका ने खुले में कूड़ा फेकने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई करने और स्रोत पर ही कूड़े की छंटाई सुनिश्चित करने को कहा। जिले में कूड़ा प्रबंधन के लिए 10 कूड़ा छंटाई केंद्र, 72 खाद गड्ढे, आठ खाद बनाने वाली मशीनें, 10 कूड़ा दबाने वाली मशीनें, चार जेसीबी और चार कूड़ा कुचलने वाली मशीनें उपलब्ध हैं। तपोवन में कूड़ा छंटाई केंद्र नहीं होने की जानकारी भी बैठक में दी गई।

बैठक में कूड़ा उठान, निस्तारण से होने वाली आय, सफाई कर्मचारियों और घर-घर से कूड़ा उठाने की व्यवस्था की समीक्षा की गई। डीएम ने पर्याप्त वाहन नहीं होने वाले निकायों को आवश्यक वाहन उपलब्ध कराने के लिए पत्रावली प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ वरुणा अग्रवाल, एसडीएम सदर कमलेश मेहता, डीडीओ मो असलम, चंबा के ईओ प्रशांत कुमार, अंजली, एएमए जिला पंचायत गणेश भट्ट मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी