home page

रक्षा मंत्री राजनाथ व मुख्यमंत्री धामी का नैनीताल जनपद का भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित

 | 
रक्षा मंत्री राजनाथ व मुख्यमंत्री धामी का नैनीताल जनपद का भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित


नैनीताल, 19 मार्च (हि.स.)। भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 21 मार्च 2026 को एक दिवसीय जनपद नैनीताल भ्रमण पर आयेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह त्रिशूल वायुसेना स्टेशन बरेली से प्रस्थान कर पूर्वाह्न 11.15 बजे घोड़ाखाल हेलीपैड पहुंचेंगे और सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में हीरक जयंती समारोह में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद अपराह्न 1.10 बजे घोड़ाखाल से प्रस्थान कर 1.30 बजे आर्मी हेलीपैड हल्द्वानी पहुंचेंगे और वहां से एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित जनसभा में शामिल होंगे। कार्यक्रम के उपरांत वह आर्मी हेलीपैड से अपराह्न 3.25 बजे पुनः बरेली के लिए प्रस्थान करेंगे।

नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि केंद्रीय रक्षा मंत्री के आगमन से पूर्व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 20 मार्च को जनपद भ्रमण पर आयेंगे। वह देवीधुरा चंपावत से प्रस्थान कर अपराह्न 3.15 बजे हल्द्वानी के गौलापार हेलीपैड पहुंचेंगे और सर्किट हाउस हल्द्वानी में 3.30 बजे से केंद्रीय रक्षा मंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा बैठक कर स्थलीय निरीक्षण करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी