home page

गंगा में डूबे गाजियाबाद निवासी युवक का शव पांच दिन बाद बरामद

 | 
गंगा में डूबे गाजियाबाद निवासी युवक का शव पांच दिन बाद बरामद


ऋषिकेश, 11 जून (हि.स.)। ऋषिकेश के कौड़ियाला क्षेत्र में गंगा नदी में डूबे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी युवक का शव पांच दिन की लगातार खोजबीन के बाद बरामद कर लिया गया है। राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) और स्थानीय पुलिस के संयुक्त प्रयास के बाद बुधवार को शव बरामद हुआ।

एसडीआरएफ के अनुसार बीते छह जून को कौड़ियाला स्थित रिवेरा रेस्ट्रो के समीप उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के इंदिरापुरम निवासी 40 वर्षीय आशीष जैन के गंगा नदी में डूबने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से गंगा नदी के विभिन्न संभावित क्षेत्रों में लगातार तलाशी अभियान चलाया। तेज बहाव और विषम परिस्थितियों के बावजूद टीमों ने आधुनिक सर्चिंग संसाधनों और तकनीकों की मदद से अभियान जारी रखा। लगातार प्रयासों के बाद गुरुवार को शिवपुरी क्षेत्र से युवक का शव बरामद किया गया। परिजनों की ओर से शव की पहचान किए जाने के बाद पंचनामा सहित आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर शव को आगे की कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय