home page

वानिकी महाविद्यालय रानीचौरी में डीसीबी ने स्थापित किया एटीएम

 | 
वानिकी महाविद्यालय रानीचौरी में डीसीबी ने स्थापित किया एटीएम


नई टिहरी, 24 सितंबर (हि.स.)। वीरचंद्र सिंह गढ़वाली औद्यानिकी एवं वानिकी विवि भरसार के वानिकी महाविद्यालय रानीचौरी परिसर में जिला सहकारी बैंक ने एटीएम मशीन स्थापित की है।

वीरवार को महाविद्यालय के डीन टीएस मेहरा, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत और डीसीबी के महाप्रबंधक राहुल गैरोला ने एटीएम का उद्घाटन किया। डीन मेहरा ने कहा कि लंबे समय से महाविद्यालय के अधिकारी-कर्मचारी बैंक से एटीएम मशीन लगाने की मांग करते आ रहे थे। कहा कि परिसर के कार्मिकों के खाते सहित बैंकिग सेवाएं डीबीसी में संचालित हो रही है। ऐसे में अब एटीएम शुरू होने से उन्हें सुविधा मिलेगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष रावत ने कहा कि सहकारिता की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। बैंक के निदेशक जयवीर सिंह मियां, रोशनी राणा ने कहा कि सहकारी बैंक किसानों को जीरो प्रतिशत ब्याज से ऋण उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मदद कर रहा है। इस मौके पर सहायक निदेशक ए अरुणाचलम, शाखा प्रबंधक यशवंत पतियाल, अब्बल दास, यशवंत भंडारी, मुकेश, भाजपा के मंडल अध्यक्ष विजय कठैत, सुधीर बहुगुणा, सुशील बहुगुणा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनीष राणा मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी