home page

हुक्का गैंग का एक और आरोपित गिरफ्तार

 | 
हुक्का गैंग का एक और आरोपित गिरफ्तार


हरिद्वार, 15 मार्च (हि.स.)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लक्सर पुलिस ने हुक्का गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार 10 मार्च को गौरव कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी नगला खिताब, थाना कोतवाली लक्सर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि विशाल उर्फ बिशु, कार्तिक, गुरमीत, अक्षय निवासी मुंडाखेडघ खुर्द तथा एक अन्य अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर के मुख्य दरवाजे पर आकर आंगन में जबरन घुसकर गालीगलौज व फायरिंग की।

शिकायत के आधार पर कोतवाली लक्सर में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया और लगातार दबिश दी जा रही थी।पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई में पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं लगातार ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहे आरोपी गुरमीत को आज लक्सर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी गुरमीत पुत्र स्वर्गीय प्रीतम निवासी मुंडाखेड़ा खुर्द, थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला