home page

आपत्तिजनक वीडियो वायरल करना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने हिरासत में लिया

 | 
आपत्तिजनक वीडियो वायरल करना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने हिरासत में लिया


हरिद्वार, 15 मार्च (हि.स.)। जनपद के थाना पिरान कलियर क्षेत्र में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करना एक युवक को भारी पड़ गया। मामले में कार्रवाई करते हुए पिरान कलियर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार 4 मार्च को थाना पिरान कलियर क्षेत्रांतर्गत मेहवड़ कला निवासी फरमान पुत्र महमूद (उम्र 40 वर्ष) द्वारा एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने इसकी गंभीरता को देखते हुए तत्काल उच्चाधिकारियों से पत्राचार कर उक्त वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटवा दिया।

वीडियो वायरल करने वाला आरोपी फरमान लगातार फरार चल रहा था। पिरान कलियर पुलिस टीम ने आरोपी फरमान को धारा 172 बी.एन.एस.एस. के अंतर्गत आज हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वयं के द्वारा प्रसारित वीडियो को लेकर माफी मांगी और भविष्य में इस प्रकार का कृत्य दोबारा न करने की बात कही।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक या भ्रामक सामग्री प्रसारित करने से बचें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला