home page

कनखल पुलिस ने लापता नाबालिग बालिका की बरामद, शादी की नाकाम साजिश में मां-बेटा गिरफ्तार

 | 
कनखल पुलिस ने लापता नाबालिग बालिका की बरामद, शादी की नाकाम साजिश में मां-बेटा गिरफ्तार


हरिद्वार, 03 मई (हि.स.)। जिले के कनखल थाना पुलिस ने लापता होने के बाद महज 8 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सकुशल बरामद कर लिया। नाबालिग काे ले जाने के आराेप में पुलिस ने मां-बेटे काे गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया

है। आराेप है कि मां-बेटे शादी का झांसा देकर बालिका को ले गए थे।

जानकारी के अनुसार, 2 मई को कनखल निवासी एक व्यक्ति ने थाना कनखल में सूचना दी कि उनकी नाबालिग पुत्री बिना बताए घर से कहीं चली गई है। तहरीर के आधार पर थाना कनखल में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कनखल के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने पतारसी-सुरागरसी के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। बाद में मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने सिडकुल क्षेत्र के रसूलपुर से नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया कि एक महिला और एक युवक बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए थे और उससे शादी कराने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार युवक का नाम अक्षय कुमार पुत्र सुरेश कुमार, निवासी सगदपुर मलीपुर, थाना सदर कोतवाली, सहारनपुर (उ.प्र.) और महिला उसकी मां है। बालिका की सुरक्षित बरामदगी पर परिजनों ने कनखल पुलिस का आभार व्यक्त किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला