home page

गेस्ट हाऊस में नाबालिग से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

 | 

हरिद्वार, 06 मार्च (हि.स.)। पिरान कलियर थाना क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवक पीड़िता को बहला-फुसलाकर गेस्ट हाउस में ले गया और घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। युवक ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बेडपुर निवासी नदीम गुरुवार की दोपहर उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बहन को बहला.फुसलाकर एक गेस्ट हाउस में ले गया और wha उसके साथ छेड़छाड़ कर जबरन दुष्कर्म किया और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता किसी तरह रोते हुए अपने घर पहुंची और अपनी बड़ी बहन को आपबीती सुनाई। पीड़िता की बहन क़ी तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज़ कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया है। थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि आरोपित नदीम के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला