home page

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपित गिरफ्तार

 | 
नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपित गिरफ्तार


हरिद्वार, 06 मार्च (हि.स.)। थाना पथरी क्षेत्र से नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में हरिद्वार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अपहृत किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

पुलिस के अनुसार, 28 फरवरी 2026 को थाना पथरी क्षेत्र के निवासी एक व्यक्ति ने थाने में लिखित तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री को अवशीष नामक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नाबालिग की शीघ्र बरामदगी के लिए थाना पथरी पुलिस द्वारा अलग-अलग टीमें गठित की गईं। पुलिस टीम की लगातार कार्रवाई के बाद शुक्रवार 6 मार्च 2026 को नाबालिग किशोरी को पथरी क्षेत्र के भट्टा तिराहा से सकुशल बरामद कर लिया गया। वहीं आरोपी अवशीष पुत्र कृष्णपाल निवासी ग्राम नंदपुर, थाना रामपुर मनिहारन, जिला सहारनपुर को हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं किशोरी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत परिजनों के सुपुर्द करने की कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला