home page

चारधाम यात्रा को लेकर सघन चेकिंग अभियान जारी, यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

 | 
चारधाम यात्रा को लेकर सघन चेकिंग अभियान जारी, यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई


हरिद्वार, 09 मई (हि.स.)। चारधाम यात्रा को सकुशल और सुरक्षित सम्पन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपदभर में सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी है। अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर वाहनों में ब्लैक फिल्म लगाने और नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों के चालान किए गए। पुलिस टीम विभिन्न स्थानों पर चेकिंग कर वाहनों की जांच कर रही है, ताकि यात्रा मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे। इसके साथ ही पुलिस वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करते हुए सुरक्षित यात्रा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दे रही है।

हरिद्वार पुलिस ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि आपको परेशान करना हमारा उद्देश्य नहीं है। कृपया यातायात नियमों का पालन करें और स्वयं के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करें।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला