home page

गंगनहर में युवती ने लगाई छलांग, युवकों ने बचाई जान

 | 
गंगनहर में युवती ने लगाई छलांग, युवकों ने बचाई जान


हरिद्वार, 27 मार्च (हि.स.)। बहादराबाद क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवती ने आत्महत्या के इरादे से गंग नहर में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद कुछ युवकाें ने अपनी जान जाेखिम में डालकर युवती काे सुरक्षित निकाल लिया। युवती काे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया गया कि एक युवती के गंग नहर में छलांग लगा दी। तभी एक युवक ने अपनी जान जोखिम में डालते हुए नहर में कूद गया और युवती को बचाने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि युवक बार-बार युवती को बाहर आने के लिए कहता रहा, लेकिन युवती बाहर निकलने से इंकार करती रही। इस बीच आसपास मौजूद अन्य युवकों ने भी हिम्मत दिखाते हुए नहर में छलांग लगा दी और काफी मशक्कत के बाद युवती को जबरदस्ती बाहर निकाल लिया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। बताया जा रहा है कि युवती की तबीयत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। युवती के नहर में छलांग लगाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। युवती को बचाने वाले युवक यूपी मुजफ्फरनगर के बताए गए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला