home page

गंगनहर में महिला का शव मिलने से सनसनी शिनाख्त में जुटी पुलिस

 | 

हरिद्वार, 09 मई (हि.स.)। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र स्थित कस्सबान मोहल्ले में सीवरेज पंपिंग स्टेशन के पीछे गंगनहर में एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जल पुलिस की मदद से शव को बाहर निकाला।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात स्थानीय लोगों ने गंगनहर की झाड़ियों में शव फंसा देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर ही शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र करीब 35 वर्ष है और वह विवाहित प्रतीत हो रही है। चंद्रभान सिंह ने बताया कि महिला का शव गंगनहर की झाड़ियों में फंसा मिला था। शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस महिला की शिनाख्त कराने और मामले की जांच में जुटी हुई है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला