home page

2014 के बाद पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने की उल्लेखनीय प्रगतिः जोशी

 | 
2014 के बाद पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने की उल्लेखनीय प्रगतिः जोशी


नई टिहरी, 17 सितंबर (हि.स.)। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला मुख्यालय के बौराड़ी स्टेडियम में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान दर्ज जन शिकायतों का निस्तारण करने के साथ ही राजस्व विभाग के रथ, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया गया।

वहीं जन समूह को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। वीरवार को बौराड़ी स्टेडियम में कार्यक्रम का कैबिनेट व जिले के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। जोशी ने कहा कि 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, लखपति दीदी और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं एवं किसानों को लाभ पहुंचाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि देश रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है और स्वदेशी उपकरणों का निर्माण एवं निर्यात किया जा रहा है। विधायक किशोर उपाध्याय ने सेवा संकल्प अभियान को जन निस्तारण का मंच बताया। मंत्री ने निकायों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पर्यावरण मित्रों को प्रमाण-पत्र, फर्स्ट एड व स्वास्थ्य किट बंाटी। महिला व बाल विकास विभाग की ओर से प्रियंका, नफीसा, शिवानी व शशि को महालक्ष्मी किट दी गई।

इस दौरान विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाकर योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, दायित्वधारी खेम सिंह चौहान, पालिकाध्यक्ष टिहरी मोहन सिंह रावत, चंबा सोभनी धनोला, एससी आयोग सदस्य सुनीता देवी, विनोद रतूड़ी, डीएम नितिका खंडेलवाल, सीडीओ वरुणा अग्रवाल, एडीएम शैलेंद्र नेगी मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी