home page

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में कुनवा बढ़ाने में जुटी कांग्रेस, भाजपा को झटका

 | 

पौड़ी गढ़वाल, 01 जुलाई (हि.स.)। प्रदेश के शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत के गढ़ में भाजपा को झटका लग गया है। उनके मूल गांव की क्षेत्र पंचायत सीट से क्षेत्र पंचायत सदस्य, भाजपा से पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी सहित 12 से अधिक भाजपाईयों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। आज विकास खंड मुख्यालय खिर्सू में कांग्रेस की एक बैठक आयोजित हुई।

इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य नलई लता रावत के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक भाजपाईयों ने कांग्रेस का दामन थाम। क्षेत्र पंचायत सीट नलई में प्रदेश के शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत का मूल गांव नौगांव भी शामिल है। इसमें भाजपा समर्थित खिर्सू ब्लॉक में वर्ष 2019 में ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी रही लक्ष्मी हंस ने भी भाजपा छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इससे स्थानीय राजनीतिक समीकरणों में हलचल तेज हो गई है।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस में शामिल होने वाली महिलाओं में भटोली गांव की सरस्वती देवी, गीत देवी और मथिगांव की लखपति देवी सहित अन्य नाम भी शामिल रहे। ब्लाक अध्यक्ष खिर्सू रुकम सिंह ने कहा कि महिलाओं की कांग्रेस संगठन में बढ़ती सक्रियता से भाजपा में बैचेनी है। यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। करीब 15 महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली गई है। इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख थलीसैंण शंकर सिंह रावत, शरत सिंह रावत, गोविंद सिंह रावत, विकास हंस आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह