home page

30 नवम्बर तक पूरा करें अमृत सरोवरों के कार्यः वरूणा

 | 
30 नवम्बर तक पूरा करें अमृत सरोवरों के कार्यः वरूणा


नई टिहरी, 13 नवंबर (हि.स.)। सीडीओ वरुणा अग्रवाल की अध्यक्षता में खनिज न्यास के अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा की गई। विभिन्न विभागों द्वारा संचालित कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में खनिज न्यास के तहत लोनिवि की 28 योजनाओं की की समीक्षा की गई। जिसमें कीर्तिनगर के सभी कार्य पूरे हो गए हैं। नरेंद्रनगर के कुछ कार्य प्रगति पर हैं। सीडीओ ने विभिन्न कार्यों में आई आपत्तियों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। जौनपुर के बीडीओ ने बताया कि डाइनिंग शेड का कार्य पूरा हो गया है।

सकलाना मोटर मार्ग का कार्य शीघ्र पूरा होगा। नगर पंचायत चमियाला में मोटर मार्ग का कार्य 30 दिसंबर तक पूर्ण करने निर्देश दिए गए। सीडीओ ने अमृत सरोवरों के जीर्णोद्धार कार्यों की भी समीक्षा करते हुए सभी कार्य 30 नवंबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। कहा कि खनिज न्यास के अंतर्गत संचालित सभी विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ कराए जाएं।

बैठक में सीईओ कमला बडवाल, डीडीओ मो. असलम, प्रभारी खान अधिकारी रवि नेगी, ईई आरडब्ल्यूडी विशाल चौहान, आलोक सिंह, एसीएमओ अमलेश कुमार सिंह, ईई सिंचाई बृजेश कुमार गुप्ता, प्रांतीय खंड आरके टम्टा मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी