home page

महिलाओं के दम पर मजबूत होगी पहाड़ की अर्थव्यवस्था: सीएम धामी

 | 
महिलाओं के दम पर मजबूत होगी पहाड़ की अर्थव्यवस्था: सीएम धामी


गोपेश्वर 17 नवम्बर (हि.स.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि मातृ शक्ति उत्तराखंड की सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक प्रगति की रीढ़ हैं। महिलाओं के बल पर ही पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है। कहा कि चमोली की धरती से प्रारंभ हुए ऐतिहासिक चिपको आंदोलन में गौरादेवी तथा उनकी सहेलियों ने पर्यावरण संरक्षण का जो संदेश दिया वह पूरी दुनिया के लिए आज प्रेरणास्रोत बना हुआ है।

चमोली जिले के पीपलकोटी में आयोजित मातृशक्ति सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने की दिशा में सधे कदमों के साथ आगे बढ़ रही है। राज्य की सरकारी सेवाओं में 30 फीसद क्षतिज आरक्षण तथा सहकारी समितियों में 33 प्रतिशत आरक्षण के जरिए महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व दिया जा रहा है। समान नागरिक संहिता के जरिए महिलाओं के समान अधिकार सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

उन्होंने कहा राज्य सरकार का यह भी प्रयास है कि बेटियों को जन्म से लेकर उच्च शिक्षा और आत्मनिर्भरता तक हर स्तर पर मजबूती मिले। नंदा गौरा योजना के तहत बेटी के जन्म पर 11 हजार तथा 12वीं उत्र्तीण करने के बाद 51 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। पिछले चार सालों में चमोली जिले के सभी विकास खंडों के 900 से अधिक अत्यंत गरीब परिवारों की महिलाओं को विभिन्न योजनाओं के जरिए 3 करोड़ से अधिक की सहायता प्रदान की गई है।

इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, चमोली के प्रभारी मंत्री भरत सिंह चैधरी, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, पूर्व काबिना मंत्री राजेंद्र भंडारी, भाजपा महिला मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बत्र्वाल, जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पवित्रा बिष्ट, बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, दायित्वधारी रामचंद्र गौड़, हरक सिंह नेगी, रमेश गड़िया, चंद्रकला तिवारी, प्रेम सिंह राणा व माधव प्रसाद सेमवाल, पीपलकोटी नगर पंचायत अध्यक्ष आरती नवानी, ब्लॉक प्रमुख विनीता देवी, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण खत्री, गोपेश्वर के पालिकाध्यक्ष संदीप रावत, मंडी समिति अध्यक्ष वीरपाल भंडारी, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री हिमानी वैष्णव, बण्ड मेला विकास संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी, जिलाधिकारी गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश समेत तमाम गणमान्य लोग और महिलाएं मौजूद रहे।

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

सीएम धामी ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। इसके तहत महिला मंगल दल मैड-ठैली की अध्यक्षा उत्तरा देवी एवं ममंद पाखी की अध्यक्षा मीना देवी को पर्यावरण संरक्षण, श्रमदान, अल्प बचत एवं नशामुक्ति कार्यक्रमों में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

मधुमक्खी पालन के लिए भुवना देवी, खेती के लिए रामेश्वरी देवी, बांस उत्पाद निर्माण के लिए उषा देवी तथा प्राकृतिक खेती के लिए लीला देवी को सम्मानित किया गया। कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए माहेश्वरी देवी, अनुसूया कुंवर एवं बिमला देवी, खेल क्षेत्र में निशा एवं स्वाति बड़वाल तथा लखपति दीदी के रूप में निरजा, रामेश्वरी देवी एवं अनीता देवी को सम्मानित किया। हाईस्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं के साथ कवियत्री सुरभी देवी एवं मांगल गीत गायिका नन्दा सती को भी सम्मान से नवाजा गया।

लाभार्थियों को दिए सहायता राशि के चेक बांटे

मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सहायता राशि के चेक वितरित किए। इनमें पॉलीहाउस, कृषि, पशुपालन, अटल आवास एवं अनुसूचित जाति पुत्री शादी अनुदान योजना के लाभार्थी शामिल रहे। उन्होंने मिलेट्स उत्पादन में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला किसानों को जिला स्तरीय किसान भूषण पुरस्कार से भी सम्मानित किया।

योजनाओं का किया शिलान्यास

शिलान्यास के अंतर्गत प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग गोपेश्वर की ओर से दशोली क्षेत्र में 226.56 लाख रुपये की लागत से बम्बूधार से मूल गांव छिनका होते हुए मल्ला नौरी तक मोटर मार्ग निर्माण, 88.82 लाख रुपये से घुड़साल-सैकोट मोटर मार्ग निर्माण, 187.50 लाख रुपये से गोपेश्वर-देवरखडोरा-घिंघराण मोटर मार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्से का पुनर्निर्माण, 1,668 लाख रुपये से गोविंदघाट में 92.156 मीटर स्पान के मोटर पुल का निर्माण, 128.64 लाख रुपये से पीपलकोटी-मठ-मठेड़ा मोटर मार्ग तथा 263.85 लाख रुपये से अपर चमोली-खैनुरी मोटर मार्ग का वन टाइम मेंटेनेंस कार्य शामिल है।

निर्माण खंड थराली के अंतर्गत मां नंदा देवी राजजात से संबंधित 1,506.17 लाख रुपये की लागत से ग्वालदम-नंदकेशरी तथा 3,269 लाख रुपये से थराली-देवाल-मुंदोली-वाण मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण के कार्यों का शिलान्यास किया गया। निर्माण खंड गौचर के अंतर्गत 108.96 लाख रुपये से जयकंडी-सिरतोली मोटर मार्ग का विस्तार, 12.07 लाख रुपये से राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय खैनोली में भवन अनुरक्षण, 35.11 लाख रुपये से राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय कनोल में चारदीवारी एवं संपर्क मार्ग निर्माण, 1,098.76 लाख रुपये से हापला-मसौली से गुडम नैल मोटर मार्ग, 556.48 लाख रुपये से पोखरी-हरिशंकर से थैलीथाला बैंड मोटर मार्ग, 1,401.31 लाख रुपये से धार डुंग्री-मैखुरा से निवाड़ी मोटर मार्ग, 664.96 लाख रुपये से कर्णप्रयाग-नौटी से चैण्डली ल्यूथा मोटर मार्ग तथा 2,147.50 लाख रुपये से ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से जयकंडी-ग्वाड़ मोटर मार्ग निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।

योजनाओं का किया लोकार्पण

चमोली जिले की 14 विकास योजनाओं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लोकार्पण किया। इसके तहत 17.92 लाख रुपये से शिलेश्वर शिव मंदिर तक 250 मीटर मोटर मार्ग का डामरीकरण, 50-50 लाख रुपये की लागत से गौचर एवं उर्गम में बीपीएचयू का निर्माण, 29.75 लाख रुपये से राजकीय इंटर कॉलेज पोखरी में लाइब्रेरी तथा 22.68 लाख रुपये से आर्ट एंड क्राफ्ट कक्ष का निर्माण शामिल है। इसके अतिरिक्त 26.77 लाख रुपये से राजकीय इंटर कॉलेज पोगठा में जीव विज्ञान प्रयोगशाला, 26.77 लाख रुपये से देवाल में विज्ञान प्रयोगशाला, 26.77 लाख रुपये से नंदासैंण में रसायन विज्ञान प्रयोगशाला, 867.571 लाख रुपये से आईटीआई गोपेश्वर में कार्यशाला एवं वर्कशॉप निर्माण, 27.18 लाख रुपये से राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय देवाल में चारदीवारी एवं अनुरक्षण कार्य तथा 123.18 लाख रुपये से बगना में आयुर्वेदिक चिकित्सालय भवन का निर्माण शामिल है। इसी तरह 105.21 लाख रुपये से राजकीय इंटर कॉलेज मंदोली में चार कक्षा-कक्ष, 109.02 लाख रुपये से राजकीय इंटर कॉलेज नारायणबगड़ में चार कक्षा-कक्ष एवं शौचालय तथा 135.38 लाख रुपये से राजकीय इंटर कॉलेज थराली में तीन प्रयोगशालाओं, एक कक्षा-कक्ष एवं शौचालय ब्लॉक का निर्माण कार्य भी लोकार्पित किया गया।

योजनाओं की घोषणा की

मुख्यमंत्री ने हेलंग-डूंगरी बरोसी मोटर मार्ग, गोपेश्वर-पोखरी मोटर मार्ग तथा त्रिशूला-भदूड़ा मोटर मार्ग के निर्माण एवं सुधारीकरण की घोषणा भी की।

हिन्दुस्थान समाचार / जगदीश पोखरियाल