home page

किडनी रोग से ग्रसित संदीप के इलाज को सीएम राहत कोष से 5 लाख की सहायता

 | 

नई टिहरी, 06 अक्टूबर (हि.स.)। जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे किडनी रोग से पीड़ित संदीप कुमार व उनके परिवार के लिए राहत भरी खबर है। देवप्रयाग के ग्राम डांडा मयाली निवासी चतरू मिस्त्री के बेटे संदीप कुमार की दोनों किडनियां खराब हैं। वर्तमान में उनका देहरादून के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

गंभीर बीमारी के चलते परिवार पर आए आर्थिक संकट के बीच उनके उपचार के लिए विधायक विनोद कंडारी ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 5 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। संदीप की गंभीर बीमारी और परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए देवप्रयाग विधायक कंडारी ने यह पैरवी की। उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी को उनकी आर्थिक स्थिति से अवगत कराया। आर्थिक तंगी के बीच उपचार का खर्च उठा रहे परिवार के लिए यह सहायता बड़ी राहत है।

विनोद कंडारी ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों को गंभीर बीमारी के उपचार के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी