home page

गायत्री शक्तिपीठ में हवन यज्ञ और मिष्ठान बांटकर मनाया सीएम धामी का जन्मदिन

 | 
गायत्री शक्तिपीठ में हवन यज्ञ और मिष्ठान बांटकर मनाया सीएम धामी का जन्मदिन


नई टिहरी, 16 सितंबर (हि.स.)। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन को धूमधाम से मनाया। उन्होंने गायत्री शक्ति में हवन यज्ञ कर सीएम की दीर्घायु की कामना। कहा कि सीएम धामी के नेतृत्व उत्तराखंड लगातार प्रगति के पथ आगे बढ़ रहा है।

बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर जिलाध्यक्ष उदय रावत के नेतृत्व में गायत्री शक्तिपीठ में हवन पाठ किया। पंडित सुरेश चंद्र वानप्रस्थी, शिवाकांत त्रिपाठी ने गायत्री मंत्र उच्चारण कर यज्ञ संपन्न कराया। कार्यकर्ताओं ने यज्ञ में आहुतियां डालीं। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्वस्थ, दीर्घायु जीवन एवं प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया। जिलाध्यक्ष रावत ने कहा कि सीएम धामी के कुशल नेतृत्व के कारण कई ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। जिनका अनुसरण अन्य राज्य भी कर रहे हैं।

इस मौके पर जाखणीधार के ब्लॉक प्रमुख राजेश नौटियाल, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, महामंत्री बलवंत रावत, एससी आयोग की सदस्य सुनीता देवी, अवंतिका भंडारी, विजय कठैत, डॉ. प्रमोद उनियाल, उर्मिला राणा, लीला मखलोगा, विमला खणका, आरती, राजेंद्र डोभाल, शांति खंडूरी, विनीत उनियाल, तौफीक अहमद, गबर सिंह, प्रताप राणा, पवन शाह, रविंद्र चौहान, सचिन कुमार, राकेश लवली मौजूद थे। इधर, घनसाली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम के जन्म दिन पर सीएचसी पिलखी में मरीजों को फल वितरित किए। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अनूप बिष्ट, नपं अध्यक्ष गोविंद सिंह राणा, दर्शन लाल आर्य, संदीप आर्य, अमित बेदवाल मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी