home page

स्वर्ण जयंती वर्ष पर टिहरी के कान्वेंट स्कूल के शिलापट्ट का अनावरण

 | 
स्वर्ण जयंती वर्ष पर टिहरी के कान्वेंट स्कूल के शिलापट्ट का अनावरण


नई टिहरी, 25 अगस्त (हि.स.)। जिला मुख्यालय के ऑल सेंट्स कान्वेंट स्कूल नई टिहरी का स्वर्ण जयंती वर्ष का शुभारंभ हुआ। मंगलवार को मुख्य अतिथि फादर जोसेफ चिट्टुपरमविल ने शुभकामना शिलापट्ट का अनावरण किया। विद्यालय के प्रबंधक फादर जोश टीजे ने बताया कि विद्यालय की स्थापना 26 अगस्त 1977 को ऐतिहासिक पुरानी टिहरी के रानीबाग में हुई थी।

स्थापना के बाद से विद्यालय छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। विद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर चुके कई विद्यार्थी विभिन्न देश-विदेश के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाते हुए हुए देश के विकास में योगदान दे रहे हैं। फादर जोसेफ ने विद्यालय के 50 वर्ष के सफर को शानदार बताते हुए प्रबंधन, शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को शुभकामनाएं दी। कहा कि किसी शिक्षण संस्थान की सफलता उसके विद्यार्थियों की उपलब्धियों से तय होती है और विद्यालय ने इस दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए प्रधानाचार्या सिस्टर दीपातों ने बताया कि स्वर्ण जयंती वर्ष के दौरान विद्यालय में वर्षभर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पुरातन छात्र-छात्राओं का विशेष सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर डॉ. विक्रम कठैत, सिस्टर जीन मरिया, शुशांति, तेज डोभाल, चरनजीत, संगीता चौहान, कमल बहुगुणा, श्वेता नेगी, गरिमा, अंजुला बिष्ट, ऋषिका, ललिता, ममता नेगी, सुनील, सोमेन, ग्रेस सिंह, साक्षी, नीता सुयाल मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी